लक्ष्य एवं परिकल्पना

लक्ष्य


बीज उत्पादन के तकनीक का प्रसार और पूरे देश में कृषक समुदाय को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करना।

परिकल्पना


  राष्ट्रीय स्तर पर बीज विज्ञान से सम्बन्धित सभी संस्थानों एवं संगठनों को समान मंच प्रदान करना।

  विभिन्न मानव संसाधन विकास सम्बन्धित गतिविधियों के आयोजनों के माध्यम से बीज विज्ञान में आधुनिक तकनीकों का स्थानान्तरण करना।

  देश और दुनिया के अन्य प्रमुख संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करना।

  उपयोगकर्ता को उच्च गुणवत्ता वाले बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण के साथ व्यवस्थित तरीके से योगदान प्रदान करना।

  देश में बीज गुणवत्ता परीक्षण नेटवर्क को मजबूत करना।