निदेशक डेस्क

राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र विश्वव्यापी होने के लिए अग्रसर


राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र बीज परीक्षण के परिणामों और राष्ट्रीय स्तर पर मानव संसाधन विकास कार्यक्रम में एकरूपता बनाए रखने के लिए शीर्ष केंद्र है। रा.बी.अ. एवं प्र.के. सभी राज्य बीज परीक्षण प्रयोगशाला का निरीक्षण करता है और उनकी कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास करता है। यह बीज उद्यमियों और बीज विकास कार्यक्रम में शामिल अन्य हितधारकों की विशेषज्ञता के लिए प्रयास करता है।



राष्ट्रीय प्रशिक्षण, राष्ट्रीय कार्यशालाओं और राष्ट्रीय बीज कांग्रेस के माध्यम से रा.बी.अ. एवं प्र.के. विभिन्न बीज विकास संस्था और अन्य हितधारकों को बीज परीक्षण, गुणवत्ता बीज की भूमिका आदि की नई तकनीकों के विषय में जानकारी प्रदान करता है।

केन्द्रीय बीज परीक्षण प्रयोगशाला, इंटरनेशनल सीड टेस्टिंग एसोसिएशन (ISTA) की सदस्य प्रयोगशाला है और मान्यता के लिए ISTA के पी. टी. कार्यक्रम में भाग ले रहा है। जो विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा रूप से भारत में बीज उद्योग को सुनिश्चित करेगा।

हम निम्नलिखित उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अग्रसर हैंः

# कृषि की चुनौतियों का सामना करने के लिए गुणवत्तापूर्ण बीज लाभ को बढ़ावा देना।

# नवीन तकनिकों का प्रशिक्षण, सम्मेलन और संगोष्ठी के माध्यम से बीज उद्यमियों और अन्य हितधारकों तक पहुँचाना।

# राष्ट्रीय स्तर पर बीज उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण कार्यक्रमों में एकरूपता स्थापित करना।

# वर्तमान व भविष्य की दृष्टि व जरूरतों के लिए बीज विज्ञान और अनुसंधान को अधिक जीवंत बनाने हेतु नवीन पाठ्यक्रम की योजना और कार्यान्वयन।

रा.बी.अ.प्र.के. के निदेशकों की सूची-

निदेशकों के नाम कब से कब तक
  डाॅ. एम. भास्करन 13/10/2005 31/05/2011
  श्री अनिन्दो मजूमदार,(आई.ए.एस.) संयुक्त सचिव (बीज) एवं प्रभारी 01/06/2011 22/07/2011
  श्री एस.के.जी. रहाते, ,(आई.ए.एस.) संयुक्त सचिव (बीज) एवं प्रभारी 23/07/2011 22/05/2012
  डाॅ. अतानू पुरकायस्थ,(आई.ए.एस.) संयुक्त सचिव (बीज) एवं प्रभारी 23/05/2012 12/07/2012
  डाॅ. पी. मसिलामनी 13/07/2012 27/05/2013
  श्री आर.के. त्रिवेदी, उपायुक्त (क्यू सी) एवं प्रभारी 28/05/2013 30/04/2016
  श्री एस. सेल्वराज, उपायुक्त (बीज) एवं प्रभारी 01/05/2016 31/12/2016
  डाॅ. अरविन्द नाथ सिंह 01/01/2017 01/07/2020
  डॉ. एम. पी. यादव, बीज प्रौद्योगिकीविद् एवं प्रभारी 02/07/2020 16/11/2022
  श्री मनोज कुमार, आईएएस, निदेशक, एमआईडीएच एवं प्रभारी 17/11/2022 जारी